फतेहपुर । आज दिन वृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महिला, पुरुष बैरक, चिकित्सालय ,पाकशाला (रसोईघर),प्रशिक्षण केन्द्र (पाठशाला) आदि का निरीक्षण किया । महिला/पुरुष बैरक में निरुद्ध बंदियों से समस्या के बारे में पूँछा, बंदियों द्वारा बताया गया कि कोई समस्या नही है । अस्पताल के वार्ड में भर्ती बंदियों से बीमारी व ईलाज के बारे मे जानकारी ली, बंदियों द्वारा बताया गया कि समय से दवाई, जाँच की जाती है । उन्होंने दवा स्टोर में उपलब्ध दवाओं की वैधता की जांच की । जो वैध पाई गयी और साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक पाई गयी । पाकशाला के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही पायी गयी । बंदियों के लिये भोजन तैयार किया जा रहा था । जिसकी गुणवत्ता को देखा, जो ठीक पाया गया । पाठशाला मे निरुद्ध निरक्षर महिला बंदियों की साक्षरता की जानकारी की । शिक्षिका द्वारा बताया गया कि निरक्षर महिला बंदियों को साक्षर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है । इस अवसर पर जेल अधीक्षक,जेलर,उप जेलर सहित सम्बंधित उपस्थित रहे ।
