फतेहपुर । प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चतुर्थ चरण के प्रवेश हेतु जनपद फतेहपुर के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रह गयी सीटों के लिए नवीन पंजीकरण आवेदन करने की अन्तिम तिथि 29 सितम्बर 2024 रात्रि 12:00 बजे तक है । पूर्व पंजीकृत व नवीन पंजीकृत अभ्यर्थियों से प्रवेश प्रकिया जनपद के समस्त इच्छुक आवेदित अभ्यर्थी/आवेदक 30 सितम्बर 2024 दोपहर 11 बजे तक नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन पत्र जमा करना सुनिश्चित करेगे । उक्त आवेदनो से जनपद के समस्त संस्थानों में रिक्त सीटों पर चयन की कार्यवाही राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार 30 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे से पूर्व में प्राप्त आवेदनों से वाक इन सिद्वान्त के अनुसार उपस्थित हुए प्रशिक्षार्थियों से की जायेगी ।
