फ़तेहपुर । जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा अपराध व अपराधियों व टॉप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे । अभियान के अनुपालन में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए जिसमे से एक मुठभेड़ में घायल भी हो गया ।
थाना कोतवाली व थाना थरियांव के पंजीकृत मु0अ0स0 301/ 2024,मु0अ0स0 323/2024 व मु0अ0स0 377/2024 थाना कोतवाली नगर, मु0अ0स0 150/2024, मु0अ0स0 204/2024 थाना थरियांव के वांछित 25 हज़ार रुपये के इनामिया अभियुक्त गोलू पुत्र स्व0 विनोद निवासी कंचनपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर उम्र करीब 26 वर्ष व मु0अ0स 150/2024 थाना थरियांव से सम्बंधित वांछित अभियुक्त करन पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी जगतपुर थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज उम्र करीब 26 वर्ष की तलाश में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक थाना राधानगर मय हमराह व थानाध्यक्ष हथगांव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को भोर पहर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मुगल रोड़, नहर पुलिया के पास वहद ग्राम बकंधा थाना कोतवाली नगर पर चेकिंग कर रहे थे । तभी एक अपाचे मोटरसाईकिल से दो व्यक्ति बिन्दकी की तरफ से आते दिखाई दिये जो संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हे रोकने का प्रयास किया तो तेजी से गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किये । फिसल कर बाइक सहित गिर पड़े तथा अपने आप को घिरता हुआ देख पुलिस की तरफ लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे पुलिस टीम द्वारा की गयी । फायरिंग में गोलू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा अभियुक्त करण को भागते समय दौड़ा कर पकड़ लिया गया । घायल अभियुक्त गोलू को तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पास से दो तमंचा 315 बोर ,दो खोखा कारतूस 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर,कुल 29,450 रुपये नगद,एक अपाचे बाइक व लूटी हुई दो अदद सोने की चेन (सम्बंधित मु0अ0स0 377/2024 थाना कोतवाली नगर व मु0अ0स0 204/2024 थाना थरियांव) बरामद किये गये । मुकदमें में अपराध धारा 417(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए घटना के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 417/2024 – धारा 109 बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शातिर अपराधी लूटेरे है जो स्नेचिंग करते थे । उन पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज है । ये अंतर्जनपदीय लुटेरे पर 25 हज़ार के इनामिया थे ।
