फतेहपुर । आज खागा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।

अधिकारयों ने कहा कि डी जे सुप्रीम कोर्ट की जारी गाइडलाइन के अनुसार तय समय वा तय मानक पर ही बजाए जाएंगे ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह द्वारा आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता व क्षेत्राअधिकारी खागा ब्रजमोहन राय की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में आगामी पर्व नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई ।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई नई परम्परा का आयोजन नहीं किया जाएगा,प्रशासन से जारी निर्देशों के अंतर्गत ही सजाएं जाएंगे दुर्गा पंडालमूर्ति स्थापित स्थानों में जहाँ जो समस्या आ रहीं हों, तत्काल कराये अवगत, साफ़- सफाई या रास्ते की दिक्कतों को नियमनुसार लिखित रूप से कराएं समस्या ग्राम प्रधान भी करें सहयोग ।
क्षेत्राधिकारी खागा ने सभी मूर्ति स्थापित करने वाले कमेटियों से आग्रह किया कि आप सभी उपजिलाधिकारी खागा कार्यालय जाकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरलता से परमिशन कराएं । जिससे सभी मूर्ति पंडाल स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था कराई जा सके ।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने कहाकि दुर्गा पांडलों व विसर्जन में किसी भी प्रकार के अराजक्ताओं को बर्दास्त नहीं किया जायेगा । अगर कहीं भी कोई घटना या अराजकता होती है तो उक्त कमेटी के लोग ही जिम्मेदार माने जाएंगे ।
अवर अभियंता विद्युत डीडी सोलंकी ने कहा कि नवरात्र पर आप सभी तहसील वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी । उन्होंने लोगों से अपील की कि पंडालों में कटी वह खुली विद्युत तार बिलकुल न छोड़े । व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि जैसे हम सभी लोग आपस में आपसी भाईचारे व प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाते चले आ रहे हैं । ठीक उसी प्रकार से आगामी नवरात्रि पर्व को भी हम लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने प्रशासन का सहयोग करें ।
इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला के अतिरिक्त, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,संरक्षक अब्दुल हाफिज हाफिज जी मंत्री धीरेंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल सहित क्षेत्रभर के गणमान्य लोग व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
