फतेहपुर । मलवा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय डगरैया में शासनादेश के अनुसार वरिष्ठ एकेडमिक परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी द्वारा पी टी एम बैठक में प्रतिभाग किया गया जिसमे निपुण लक्ष्य ऐप द्वारा कक्षा 1 से 3 तक के सभी बच्चो का असिसमेंट करके निपुण बच्चे प्राप्त किए गये कक्षा 1 एवं 2 के प्रभारी कक्षा अध्यापिका श्रीमती पार्वती देवी,आरती साहू के द्वारा सभी बच्चों का असिसमेंट टैब द्वारा किया गया । असिसमेंट के उपरांत सितंबर माह के चतुर्थ सप्ताह के अनुसार मैपिंग रजिस्टर में में दर्ज किया गया । इसी प्रकार कक्षा 3 की प्रभारी शिक्षिका मधु द्वारा भी निपुण लक्ष्य ऐप द्वारा असिसमेंट करवाकर मैपिंग रजिस्टर कों पूर्ण कराया गया । आज ही पी टी एम मीटिंग में गांव के सभी अभिभावकों ने प्रतिभाग किया जिसमे शासनादेश के अनुसार डॉ0 सुनील कुमार तिवारी द्वारा प्रेरित करते हुए बच्चों कों समय से नियमित स्कूल भेजनें हेतु प्रेरित किया गया । मीटिंग में डी बी टी धनराशि के प्रयोग,दीक्षा कंटेंट, कॉलिंग रजिस्टर,स्कूल कों निपुण बनाने की कार्ययोजना,नवीन शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग,शिक्षण में टी एल एम का प्रयोग, स्कूल रेडिनेस प्रोगाम,पी एम ई विद्या डी टी एच चैनल,शिक्षक डायरी,आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हाकन,नामांकन पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कों प्रेरित किया गया ।
प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र सिंह धीरू द्वारा सभी कों धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
वरिष्ठ एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ0 सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 विनोद कुमार के नेतृत्व में विकास खण्ड मलवा की टीम मेहनत के साथ सभी स्कूलों एवं ब्लॉक कों निपुण बनाने हेतु प्रयास कर रहीं है । निश्चित रूप से हम सभी मिलकर अपने-अपने स्कूलों एवं ब्लॉक कों समय से निपुण कर लेंगे ।
