फतेहपुर । विकास खण्ड मलवा के समस्त प्रधानाध्यापक,इंचार्ज की मासिक समीक्षा बैठक मलवा के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल स्कूल में की गयी । जिसमे खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० विनोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी ।
यह मीटिंग राज्य परियोजना निदेशालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिए गये निर्देशों के पालन में समस्त 169 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मिलित रहे ।
पूर्व एजेंडा विन्दुओ में निपुण भारत अभियान की समीक्षा,डी बी टी, शिक्षक डायरी भरने की स्थिति,कम्पोजिट ग्रांट की व्यय,विद्यालयों में किचेन उपकरण खरीदने की समीक्षा, विद्यालय सफाई की समीक्षा, विद्यालय में टाईम टेबल का प्रयोग, असेम्ब्ली में घंटी बजाने कों अनिवार्य किया गया है । पाठ्य पुस्तकों कों पोर्टल प्रेरणा अपलोड करने की स्थिति, सभी 19 पैरामीटर पूर्ण करने स्थिति पर समीक्षा की गयी । संचारी रोग से बचाव पर चर्चा की गयी । अक्टूबर माह में 45 स्कूलों कों निपुण बनाने की ठोस कार्ययोजना एवं रणनीति बनाने में चर्चा एवं समीक्षा की गयी ।
बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ० विनोद कुमार, वरिष्ठ ए आर पी डॉ० सुनील कुमार तिवारी,एआरपी विवेक गुप्ता,मनोज आग्रहरि, एल एल एफ से मुनीश शर्मा, स्वाती गुप्ता, सहित सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज उपस्थित रहे ।
