फ़तेहपुर । जनपद में पुलिस प्रशासन की ओर से खोए हुए मोबाइल धारकों को वापिस लौटाए गये । जिसके धारकों के चेहरे खिल उठे ।



पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा जनता के खोये मोबाइलों की बरामदगी के संबंध में चलाये गये अभियान के तहत माह सिंतम्बर में सर्विलांस सेल व थानों की पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से जनपद फतेहपुर में खोये मोबाइलों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर जनपद व आस- पास के जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 मल्टीमीडिया मोबाइल सेटों को बरामद किया गया हैं । जिनकी कुल कीमत लगभग 32 लाख रूपये आंकी जा रही है ।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस सेल निरीक्षण तारा सिंह पटेल,हेड कांस्टेबल रविन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल सनत कुमार पटेल,कांस्टेबल शिवसुंदर यादव,अजय कुमार,अंकुश बाबू के सहयोग से सम्भव हुआ ।
