फतेहपुर । जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- ।।, देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कुल 02 नमूने संग्रहित किये गये तथा मिड-डे-मिल के 03 निगरानी नमूनें संग्रहित किये गये नमूनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदों खागा के निकट उमेश चन्द्र त्रिवेदी के प्रतिष्ठान से उबला दूध एवं मलाई का एक-एक नमूना कुल 02 नमूनें संग्रहित किये गये । मिड -डे-मिल के 02 तहरी एवं 01 अरहर दाल कुल 03 निगरानी नमूनें संग्रहित किये गये । ये सब संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने,दुकानों में साफ-सफाई रखने,मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ बेचने,व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नहीं करने के कड़े निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अप मिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया तथा यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा ।
