खागा/फतेहपुर । आज कटोघन टोल प्लाजा पर खागा नगर के व्यापारियों व नगरवासियों वा क्षेत्रवासियों के साथ होने टोल टैक्स के नाम पर वसूली,उनके साथ टोल कर्मियों द्वारा की जाने वाली गुंडई, बदसलूकी को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जहां पर निर्णय लिया गया कि दो तीन दिन के अंदर एक दिन पहले टोल प्लाजा अधिक से अधिक लोगों के साथ चला जाएगा । अपनी बात रखी जाएगी कि खागा वा क्षेत्र के लोकल लोगों से टोल टैक्स ना वसूला जाए,अगर बात नहीं बनी तो फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कटोघन टोल प्लाजा में अगर खागा नगर वा आसपास के व्यापारियों वा नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों की गाड़ियों से टोल टैक्स लेना बंद नहीं होता है तो व्यापार मंडल जनांदोलन करेगा । क्योंकि एन एच आई की गाइडलाइन है कि जहां पर टोल प्लाजा है वहां से 20 किलो मीटर की दूरी पर निवास करने वालों से टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता है पर स्थानीय कटोघन टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा जबरन टोल टैक्स ही नहीं बल्कि नगरवासियों, क्षेत्रवासियों, व्यापारी भाईयों के साथ बदसलूकी कर अपमानित करने का काम भी किया जाता है ।
उपरोक्त सभी शिकायतों को लेकर हमारा व्यापार मंडल अतिशीघ्र ही टोल प्लाजा पर जाकर वहां के प्रबंधक से व्यापारी हित वा आम जनमानस के हित की बात रखेगा । अगर बात बनी तो हम स्वागत करेंगें और अगर बात नहीं बनती है तो फिर हमारा व्यापार मंडल व्यापारी हित व आम जनमानस के हित को लेकर कटोघन टोल प्लाजा से आर पार की लड़ाई भी लड़ेगा ।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल राजेश चौधरी खागा नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,उपाध्यक्ष मंसूर आलम,सुभाष केसरवानी, भूप सिंह यादव, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल,युवा व्यापार मंडल के अंकित केशरवानी ,वकार भाई,अख्तर भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
