फतेहपुर । आज भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की महिला इकाई की अध्यक्ष जागृति तिवारी के साथ महिला संगठन की पदाधिकारी खागा तहसील के शाहीपुर अमनी गांव पहुंच कर प्रिया मौर्या के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए हर सम्भव सहायता करने की बात कही ।
इस मौके पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि एक तरफ कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण के साथ लैंगिक अपराध लगातार बढ़ रहे है । ऐसे में उनकी सुरक्षा कैसे की जाए यह गहन चिंता का विषय है ।
उन्होंने ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि आज कल मां- बाप बच्चों को स्कूल भेज कर बिल्कुल बेफिक्र हो जाते हैं । उनके अंदर इतना आत्मविश्वास नहीं पैदा कर पा रहे हैं कि वह अपनी समस्या अपने मां-बाप से कह सके । यही वजह है कि वे यह मानने को विवश हो जाती है कि उनकी अब कोई सुनने वाला नहीं है और वह आत्मघाती कदम उठा लेती है । प्रिया मौर्या ने घुटन भरी जिंदगी जीने से अच्छा मौत को समझा और दुनिया को अलविदा कह दिया । यह पूरे समाज और प्रशासन के मुंह पर एक जोरदार तमाचा है ।
अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि वह प्रिया मोर्या को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई में पूरा सहयोग देंगे । उम्मीद करते हैं कि प्रशासन अपनी पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा । इस अवसर पर सपना दीक्षित व सुधा मौर्या सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं मौजूद रही ।
