बिन्दकी/फतेहपुर । मां काली देवी मंदिर परिसर में नवयुवक मेला कमेटी की एक बैठक कोई जिसमें 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव को अंतिम रूप दिया गया । बताया गया है कि 2 अक्टूबर की शाम को विशाल शोभा यात्रा निकलेगी 3 अक्टूबर को नागनाथन होगा तथा 4 अक्टूबर को विशाल दंगल एवं कंस वध होगा ।
सोमवार को नगर के मोहल्ला ठठराही स्थित मां काली देवी मंदिर परिसर में नवयुवक मेला कमेटी की एक बैठक हुई । जिसमें 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव को अंतिम रूप दिया गया बताया गया कि 2 अक्टूबर की शाम कल करीब 4:00 से मां काली देवी के दरबार से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी । यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में घूमेगी 3 अक्टूबर को नागनाथन होगा तथा 4 अक्टूबर को विशाल दंगल के साथ कंस वध होगा । इसके अलावा प्रतिदिन विशाल मेला लगेगा ।जिसमें तमाम विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे । बैठक के उपरांत नवयुवक मेला कमेटी के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने स्वरूप की तैयारी का जायजा भी लिया ।
बैठक में उपाध्यक्ष आनंद कसेरा कोषाध्यक्ष विष्णु द्विवेदी के अलावा बृजेश सोनी शुभम कसेरा विष्णु कसेरा अंकित विश्वकर्मा मोहित खरे विकास आदि लोग मौजूद रहे ।
