बिन्दकी/फतेहपुर । चित्रकूट से वापस आते समय अधेड़ रोडवेज बस से उतरते समय सड़क में गिरकर गंभीर घायल हो गया । जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने रेफर कर दिया वही हैलट अस्पताल कानपुर ले जाते समय रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 12:00 बजे चित्रकूट से दर्शन करने के बाद रोडवेज बस से वापस आते समय मोतीलाल तिवारी शास्त्री उम्र 55 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया ।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैलट अस्पताल कानपुर ले जाते समय रामादेवी कानपुर के समीप अधेड़ की मौत हो गई ।
गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे गांव में मोतीलाल तिवारी की मौत की खबर फैली तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया ।परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे ।
वही जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह भी पहुंचे । उन्होंने बताया कि मोतीलाल तिवारी शास्त्री चित्रकूट दर्शन करने गए थे और वहां से वापस आते समय डीघ बम्बा मोड़ के समीप बस से उतरने लगे तभी वह गिरकर गंभीर घायल हो गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।
