– सैनिकों का सम्मान ही राष्ट्र की सच्ची पूजा- बी एस तोमर

फतेहपुर । मलवा विकास खंड के मौहार गाँव में अमर शहीद शुभम सिंह कि द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर समाज के कई लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । वक्ताओं ने शहीद शुभम सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला ।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के आयोजन में श्रद्धाजलि सभा हुई । एनसीसी कैडेटो ने एनो धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ सलामी दी । बताया गया की ट्रेनिंग के दौरान वापस आते समय हिमस्खलन मे पैरा कमांडो शुभम सिंह 4 अक्टुबर 2022 को वीर गति को प्राप्त हो गए थे ।
नम आँखों से शहीद स्थल मे लोगो ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन पीतांबर सिंह गौतम,मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर बीएस तोमर ने कहा की सैनिक शहीदों का सम्मान ही सच्ची राष्ट्र पूजा है । मां मनफुल देवी व पिता देवीदीन सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया शहीद के भाई पैरा कमांडो सत्यम सिंह लद्दाख़ मे तैनात है छुट्टी न मिलने से नही आ पाए । पूर्व सैनिको ने प्रतीक चिन्ह देकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया ।
अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह व संचालन जितेंद्र सिंह गौतम जीतू ने किया । गायक धर्मेन्द्र सिंह ने वीर रस से ओत प्रोत गीत गए । वाणी एकेडमी के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र सिंह,प्रधान नरेंद्र सिंह,पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, राम शरण सिंह, ध्रुवेंद्र सिंह,दशरथ सिंह,मयंक सिंह,सूबेदार मेजर पुष्पेंद्र भदौरिया सूबेदार मोहन सिंह यादव सूबेदार गोविंद सिंह शिवनारायण सिंह राम बहादुर आदि रहे ।
