अमौली/फतेहपुर । अमौली, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कस्बे के दुर्गा पूजा प्रांगण में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में आज रात्रि में विशाल जवाबी कीर्तन मुकाबले का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं विधायक बिन्दकी जयकुमार सिंह जैकी ने मां भगवती के दरबार में पूजन अर्चन कर किया उन्होंने जवाबी के मंच में दोनों ही पार्टियों के मुख्य कलाकारों का सम्मान भी किया । इसके पूर्व पूर्व कारागार राज्यमंत्री एवम अतिथियों का का समिति के पदाधिकारियों ने महामंत्री उमेश त्रिवेदी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश ओमर के नेतृत्व में जम कर स्वागत किया ।

विधायक ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, विरासत एवं धर्म को जीवित रखने का कार्य करते हैं । इसके लिए उन्होंने आयोजको समेत कार्यक्रम के समस्त सहयोगियों की भी सराहना की । कलाकारों को सम्मानित कर संरक्षकों दिनेश चंद्र ओमर एवं अरुण कुमार मिश्रा ने कानपुर से शंभू हलचल तथा उरई की राखी आजाद के बीच टॉस कराया । टॉस जीतकर राखी आजाद ने मंगलाचरण के बाद हास्य का गीत”राधिका अनंत की शादी, में आया था सुंदर लहंगा,लोगों के लिए पड़ गया वह लहंगा महंगा । जनता कहती है जीने दो और जियो, महंगा कर रिचार्ज खून जनता का ना ज्यादा पियो, करिए अब मेहरबानी जी,सुनिए यह अंबानी जी तो शंभू हलचल ने जवाब दिया” जियो छोड़कर जियो और टाटा का सिम लियो । जो भी आ जाए प्यारे मन में,लोड वही कर लियो,बदलोगे तुम ज्ञानी जी,रोएंगे अंबानी जी ।
जवाबी गीत सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए । राखी आजाद ने जहां राजा दशरथ सुमित्रा,और राजा पांडु और माद्री के प्रसंग सुनाए तो शंभू ने” बसे रोम रोम सुख धाम मिले,बिन राम कहां आराम मिले । हर ओर सबल बलवान मिले, संकट का हल हनुमान मिले गाकर महाबली हनुमान की आराधना की और प्रातः कालीन शंभू हलचल ने सामाजिक और राष्ट्रभक्ति का गीत “वही इंसान मर जाते,मांगने जो कहीं जाते । उससे पहले वह मर जाते जो ना करके टरकाते ।
श्रद्धा और भाव भक्ति से मान सम्मान जिंदा है । शहीदों की शहादत से यह हिंदुस्तान जिंदा है । “श्रोताओं का दिल जीत लिया । दोनों ही कलाकार बिल्कुल बराबर रहे तो दोनों को ही समिति के संरक्षक सुरेंद्र तिवारी,अध्यक्ष रवि ओमर द्वारा ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संचालक एवं संस्था के महामंत्री उमेश त्रिवेदी ने समस्त आम जनमानस को कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग के लिए और अतिथियों को उपस्थिति के लिए आभार जताया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश ओमर,ब्रजेंद्र तिवारी,अखिलेश ओमर,रिषभ ओमर,दीपक ओमर,कुलदीप तिवारी ,सतीश वर्मा,रीसू ओमर,अर्पित वर्मा,हिमांशु ओमर,आर्य कुमार पांडेय,रजत प्रताप सिंह ,अभिषेक राठौर,रिभु मिश्रा,सौम्य ओमर,पारस ओमर शुभम ठाकरे, शुभा मिश्रा,शिखा ओमर,आरती त्रिवेदी, आद्या त्रिवेदी, रानी पांडेय आदि लोग व्यवस्था संभाले रहे ।
