चौडगरा/फतेहपुर । बीमारी के चलते आज कानपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र के स्थानीय प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र तिवारी का निधन हो गया है । जिनका अंतिम संस्कार चंद्रिका देबी गंगा घाट में सम्पन्न हुआ । इस मौके बडी़ संख्या में उनके शुभचिंतक, गणमान्य नागरिक, राजनीतिक दलों के नेतागण व परिजनों के साथ पत्रकार बंधु मौजूद रह कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
