फतेहपुर । आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष रानी पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो आशा आशा संगिनी कर्मचारी नहर कॉलोनी में धरना प्रदर्शन किया । तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन देश में लगभग 11 लाख आशा वर्कर्स एवं लगभग 100000 आशा संगिनी वर्कर्स कार्यरत है इसमें से उत्तर प्रदेश में लगभग 27 कर्मी एवं लगभग 10000 आशा संगिनी वर्कर्स ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सर्वे टीकाकरण स्वच्छता जच्चा बच्चा देखभाल संस्थागत प्रशन करने के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित चार दर्जन से अधिक मदों में कार्य करती है । जिसके लिए इन्हें कोई मंडे अथवा वेतन नहीं दिया जाता बल्कि अल्प प्रोत्साहन राज का भुगतान किया जाता है ।
उन्होंने बताया कि आशा संगिनी के कार्यों से स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है । स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है । उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरकार एवं समाज दोनों इन्हे स्वास्थ्य विभाग के रीड की हड्डी मानते हैं लेकिन यह भी सच है की सरकारों ने उनकी जीविका एवं परिवार के भरण पोषण पर उचित ध्यान नहीं दिया है बावजूद इसके कोविड के दौरान आशा आशा संगिनी वर्कर खुद को खतरे में डालकर पूरी ईमानदारी से सरकार के आदेशों का पालन किया और समाज को कोविड से बचाने में अहम भूमिका अदा की ।
उन्होंने अपनी मांग के बारे में बताया कि आशा आशा संगिनी वर्कर को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए आशावर्कर को न्यूनतम 18000 रुपया तथा आशा संगिनी को न्यूनतम 24000 रुपया प्रतिमान वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए । आशा संगिनी वर्कर को महीने में 20 दिन के बाजार 30 दिन का अवकाश दिया जाए । आशा आशा संगिनी वर्कर को नि शुल्क बीमा किया जाए तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 15 लाख रुपया का भुगतान मौजा के रूप में दिया जाए रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में एक मस्त रुपया 10लाख का भुगतान किया जाए । अनुभवी आशा आशा संगिनी वर्कर को टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए उम्र का बंधन हटाते हुए योगिता धारी आशा संगिनी को एएनएम तथा आशा को आशा संगिनी के पद पर पदोन्नति प्रदान किया जाए । आशा संगिनी कर्मचारियों को विकसित हेतु इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान किया जाए । आशा संगिनी बहनों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास सुविधा प्रदान किया जाए । आशा संगिनी को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लेते हुए ऐप एवं इसी का लाभ दान किया जाए,आशा संगिनी को सुपरवाइजर का दर्जा प्रदान किया जाए,आशा आशा संगिनी को टैबलेट या लैपटॉप सरकार द्वारा दिया जाए ।
इस मौके पर रेनू सिंह,बदरुन निशा,नीलम गुप्ता, सुधा देवी सहित सैकड़ो आशा संगिनी आशा कर्मचारी मौजूद रहे ।
