फतेहपुर । शहर के नहर कॉलोनी में ठगी पीढ़ी जमा करता परिवार का एक सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है ।
जिलाध्यक्ष अमृत लाल के नेतृत्व में हजारों की तादाद में जमा करता परिवार नहर कॉलोनी में इकट्ठा होकर 15 अक्टूबर को अपनी सात सुत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को मांग पर सौंपेंगे ।
मंच से वक्तव्य देते हुए सूरज दिन विश्वकर्मा ने सभी को बताया कि कल 11:00 बजे नहर कॉलोनी में इकट्ठा होकर हजारों की संख्या में कलेक्ट का घेराव करेंगे और जिलाधिकारी से मांग की जाएगी की भारत सरकार द्वारा बनाए गए कि अनियमित जमापाबंदी योजनाएं कानून 2019 बॉन्ड एक्ट 2019 के तहत मांग करते हैं कि वर्ष 2022 23 जिलाधिकारी कार्यालय में भुगतान पटेल खुला था लोगों के भुगतान आवेदन भी जमा हुए थे । लेकिन जिले में अभी लाखों की तादाद में लोग फार्म जमा नहीं कर पाए हैं । इस लिए भुगतान पटेल खुलवाया जाए जिससे बचे हुए लोगों का फॉर्म जमा हो सके कलेक्ट कार्यालय में बॉन्ड एक्ट 2019 के तहत भुगतान पटल खुले पद पट्टिका लगाए समझौता लिखित आदेश के बाद दिया जाए जो भी जमा करता का भुगतान आवेदन जमा हो उसकी रिसीविंग दी जाए ।
पुलिस प्रशासन द्वारा अभिकर्ताओं को प्रताड़ित न करके सुरक्षा व्यवस्था किया जाए लिखित रूप से दी जाए पूर्व में जमा भुगतान आवेदनों में क्या कार्रवाई हुई और कितनी संख्या में आवेदन जमा हुए इसकी लिखित जानकारी दी जाए धरना स्थल पर साफ सफाई, पानी, बिजली, शौचालय एवं स्वास्थ्य के लिए मेडिकल टीम लगाई जाए एवं प्रतिदिन धरना स्थल से अधिकारी द्वारा ज्ञापन लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए तथा उसकी जानकारी भी संगठन को कराई जाए । विभिन्न कंपनियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे बॉन्ड एक्ट 2019 के तहत कन्वर्ट किया जाए ।
जिले में फर्जी कंपनियां फिर से जनता को लूटने का काम कर रही है । जिन्हें चिन्हित करके बंद कराकर जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ।
इस मौके पर संजय कुमार विश्वकर्मा,दीपक कुमार सैनी,विनोद कुमार मौर्य,शिव मोहन,राम अवतार,रविंद्र सिंह,अंबिका प्रसाद,विनोद कुमार ,अवधेश कुमार विश्वकर्मा,रहित मौर्य,बिंद प्रसाद,देव गुलाम,रामशरण ,सतीश कुमार विश्वकर्मा,नरेंद्र कुमार,जगमोहन,अमरदीप राकेश कुमार साहू,प्रेम कुमार सहित सैकड़ो पीड़ित परिवार मौजूद रहा ।
