फतेहपुर । थरियांव पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना थरियांव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 142/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बधित एक वारंटी अभियुक्त अशरफ पुत्र अनवर निवासी चौधराना हसवा थाना थरियांव उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अरविन्द कुमार राय थानाध्यक्ष थऱियांव, उ0नि0 सुमित देव पाण्डेय, उ0नि0 अजीत यादव आदि रहे ।
