फतेहपुर । 68वीं जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ आज पी०एम०श्री० राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीडा ग्राउंड में हुआ । माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय रैली द्वारा छात्रों में खेल,छात्रों की क्षमता संवर्धन एवं उनके मानसिक और बौद्धिक स्तर के उन्नयन के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते है ।


जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पधारे हुए सभी आगंतुकों का प्रधानाचार्य पीएम राजकीय इंटर कॉलेज रमाकांत सिंह ने अभिवादन करते हुए दो दिवसीय प्रतियोगिता की संक्षिप्त रूपरेखा रखी । रैली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर आरंभ किया गया । अभय प्रताप सिंह ने जनपद फतेहपुर के छात्रों में खेल भावना के विकास के लिए अपने प्रेरक उद्बोधन से नवीन ऊर्जा का संचार किया गया । खेल में हर स्तर पर प्रत्येक खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से खेल भावना का परिचय देते हुए अपना पूर्ण योगदान देता है । जिससे कि वह अपने प्रदेश और देश में अपने जनपद का नाम रोशन कर सके ।
जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा स्वयं भी नित्य नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं । रैली की अध्यक्षता कर रहे जनपद फतेहपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने प्रतिभागी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन में खेल उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पुस्तके ।
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल में अभिरुचि अनुसार योगदान देकर,उनके मानसिक और वौद्धिक स्तर को ऊंचा बनाता है ।
उद्घाटन समारोह में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश कुमार आनंद,वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रवीण यादव,नागेंद्र प्रताप सिंह,जिला क्रीड़ा सचिव प्रदीप कुमार सिंह,चंद्रहास,शिवराम, रायसाहव चौहान,शशिभूपण सिंह,रामबाबू पाल जी आदि प्रधानाचार्यों की खेहिल उपस्थिति रही । साथ ही कार्यक्रम में जनपद के सभी क्रीड़ा प्रभारी, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ आए हुए प्रशिक्षको ने सहयोग किया ।
जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने मार्चपास्ट की सलामी ली । तत्पश्चात सभी ने जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शांति एवं सौहार्द की प्रतीक कबूतर तथा गुब्बारों को मुक्त गगन में उड़ा कर प्रतियोगिता के विधिवत आरंभ की उद्घोषणा की । सभी गणमान्य आगंतुकों के समक्ष सर्वप्रथम 400 मीटर की बालक सीनियर वर्ग में धावन की प्रतियोगिता आयोजित की गयी । आगामी दो दिनों तक विभिन्न श्रेणियां में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा । जिसमें से चयनित/ विजेता खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयन किया जाएगा ।
जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता का समापन समारोह गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में कल 17 अक्टूबर 2024 को अपराहन 2:00 बजे आरंभ होगा ।
