फतेहपुर । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम् छात्रवृत्ति व दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ओ०बी०सी० के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेन्ट ब्रिज प्रणाली के माध्यम से छात्र के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे अन्तरित की जायेगी । छात्र को बैंक शाखा के माध्यम से बैंक खाते में आधार नं० सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंक कराना अनिवार्य होगा (सम्बन्धित शिक्षण संस्थाएं आधार नं० सीडिंग व एन०पी०सी०आई०से मैपिंक की सूचना अपने विद्यालय के सूचना पट पर अवश्य चस्पा करें) ताकि भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातों में अन्तरित कराये जाने की प्रक्रिया में फेल्ड ट्रांजेक्शन न हो ।
