बकेवर/फ़तेहपुर । पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गए निदेशों के आधार पर बकेवर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष कान्ती सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को वांछित बाबूराम पुत्र मैकू कंजर निवासी कंजरन डेरा मजरे बेंता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ब्रह्मदेव यादव, उपनिरीक्षक राकेश चंद्र व कांस्टेबल जयपाल सिंह रहे ।
