फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि लेडी आफ जस्टिस के नये स्टैचू के उपरान्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के अनुरोध पर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रेषित के आधार पर लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल का नामांतरण करके भारतीय स्वरुप प्रदान कर भारतीयता होने का संदेश देते हुये समस्त लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल को नयी नाम न्याय रक्षक के रुप में जाना जायेगा ।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर अजय सिंह-प्रथम द्वारा न्याय रक्षक के रुप में अमित कुमार तिवारी, न्याय रक्षक व शिव सौरभ मिश्रा,न्याय रक्षक,अशोक कुमार, न्याय रक्षक व रोशनी, न्याय रक्षक का नामांतरण न्याय रक्षक के रुप में लिखे जाने/प्रयोग किये जाने का आदेश प्रदान किया गया है ।
