फतेहपुर /बिन्दकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख लगभग घोषित होने के साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है । हर पार्टी की नजर में युवा मतदाता हैं ।
क्योंकि इनकी एकजुटता परिणामों को प्रभावित करने के लिए काफी है । इसके लिए चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया एक अहम हिस्सा बना हुआ है, लेकिन सारी पार्टी कुछ भी करें । आज के युवा कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी को प्राथकिता देना चाहते हैं । जो लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से करें । लेकिन शायद आज का युवा कहीं न कहीं भ्रमित सा नजर आ रहा है ।

जिस प्रकार से 239_बिन्दकी विधानसभा से जीतू उत्तम पटेल का चुनावी दौरा लगातार जारी है विधानसभा क्षेत्र के गाँव गांव में जीतू उत्तम पटेल पहली पसंद बन गई है ।


जीतू उत्तम गाँवो-2 में जाते हैं तो बच्चा बच्चा में जीतू उत्तम की लहर दौड़ रही है और बच्चों में अखिलेश यादव का नारा और उनकी विचारधारा घर घर जोरो पर है । गांव में पहुँचे जीतू उत्तम तो लगभग सैकड़ो बच्चों ने नेता जी को घेर लिया और फिर एक ही नारा था “जीतू उत्तम जिन्दाबाद” ।
वही बालकों द्वारा एक अलग ही नारा बुलंद किया “जीतू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है”
बालकों द्वारा एक ज्वलंत नारा लगाने हुए कहा – “लैला को देखकर मजनूं के कपड़े फट जाते है जब हमारे जीतू भाई घर से निकलते हैं तो अच्छे अच्छे नेता पीछे हट जाते है” ।
“जीतेगा भाई जीतेगा अखिलेश यादव जीतेगा” इस तरह से आकलन लगाया जा सकता है कि जब गांव गांव में अखिलेश की गूँज है तो प्रदेश में सरकार बनना तय दिख रहा है ।
जीतू उत्तम पटेल का तूफानी दौरा लगातार जारी है हर गांव में जनसंपर्क अभियान जोरो शोरों से चल रहा है । वृद्ध और बुजुर्गों का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है ।
युवाओं का साथ भी मिल रहा है “प्रत्याशी तो बहुत आये हैं लेकिन जीतू उत्तम के जैसा कोई नही आया – ये कहना गांव के जिम्मेदार और प्रतिष्ठित नागरिकों का है ।
मीडिया से रूबरू हुए जीतू उत्तम पटेल ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने हर एक नागरिक का उसका हक छीना है वो कही न कही असंवैधानिक है लोगो की अभिव्यक्ति को छीन लिया है जनता अपनी समस्या पर सरकार पर सवाल नही उठा सकती है । इस बार चुनाव में प्रदेश और हमारे विधानसभा क्षेत्र की जनता इसका करारा जवाब देंगी । जैसे कि बिन्दकी तहसील के अंतर्गत जो बाइपास के निर्माण कार्य में राजनीतिक अवरोध उत्पन्न कर रहा है उसे तत्काल प्रभाव से बनवाया जाएगा । सड़कों पर कई महीनों से नाली का गंदा पानी बहने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है । जलजमाव से सड़क भी टूटकर जर्जर चुकी हो चुकी है । बिजली ऑफिस मोड़ के समीप स्थित गली में जो बारिश के समय हमेशा नाली का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए ऑफिस तक पहुंच जाता है सबसे ज्यादा परेशानी यहां के स्थानीय दुकानदारों को होता है जिसके बावजूद उनकी चुप्पी डर का प्रतीक समझ आता है सबसे पहले बिन्दकी में नाली के पानी के निकासी का कोई ठोस रास्ता निकाला जाएगा ।
