फतेहपुर । पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन जनपद की मासिक मीटिंग अध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आवास विकास कार्यालय में की गयी । जिसका संचालन जनपद महासचिव कैप्टन मेवालाल वर्मा ने किया । सबसे पहले अध्यक्ष चौहान ने पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों को धनतेरस और दीवाली की हार्दिक शुभकामनायें दी । साथ ही 29 सितम्बर को संगठन के चौथे स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे सभी के योगदान और एकजुटता के साथ अन्य जनपदों से आये हुये प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव एवं सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत आप सभी के द्वारा किया गया । उसकी सभी ने सराहना की इस सराहनीय कार्य के लिये आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ ।
सांतो धर्मपुर के सूबेदार दौलत सिंह चंदेल के अन्तिम संस्कार मे संगठन और स्टेशन हेड क्वाटर प्रयागराज से आयी टीम के द्वारा सैनिक सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार करना संगठन के लिये गर्व की बात है । साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में पूर्व सैनिकों के गन नवीनीकरण का मामला अभी कमिसनरी प्रयागराज मे है अगर यहां से बात नहीं बनती है तो यह केस हाईकोर्ट मे चलेगा हमें पूरा भरोसा है । कोर्ट पूर्व सैनिकों की समस्या पर बिचार अवश्य करेगा और हम सभी की समस्या का हल भी होगा अंत मे अध्यक्ष चौहान ने संगठन बिस्तार के लिये सभी से सुझाव मांगे सभी ने अपने अपने बिचार रखें ।
आज की मीटिंग मे कैप्टन मेवालाल वर्मा ,सूबेदार अनिल कुमार शुक्ला,कैप्टन रामप्रताप सिंह भदोरिया, उमा देवी शुक्ला,रमेश चंद, कैप्टन डीएस शुक्ला, सूबेदार महबूब, नायब सूबेदार राम प्रकाश कुशवाहा,सूबेदार गोरेलाल,नायब सूबेदार,रामकिशोर बाजपेई, कैप्टन विमलेश त्रिवेदी, हवलदार ध्यान सिंह, सूबेदार कैलाश सिंह, नायब सूबेदार सुभाष सिंह, हवलदार वीरेंद्र कुमार, नायब सूबेदार शिवदास सिंह,नायब सूबेदार नरपत सिंह,नायब सूबेदार अयोध्या प्रसाद,नायक विमल कुमार,हवलदार शत्रुघ्न सिंह,हवलदार धीरेंद्र सिंह आदि काफी संख्या में संगठन के सदस्य एकत्रित रहे ।
