खागा/फतेहपुर । खागा नगर में सम्पन्न होने वाले दो दिवसीय वार्षिक मेले,दीपावली पर्व ,सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर खागा कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता खागा सीओ बृजमोहन राय किया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय व प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जहां सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ज्वैलर्स व्यापारियों से अपील की-कि किसी भी हालात में दुकान में नाबालिग बच्चों व बूढों को न बैठाएं और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें ।
वही मूर्ति विक्रेताओं व दुकानदारों को सक्त लहजों में अवैध पटाखा बिक्री पर रोक लगाकर सक्त निर्देश दिए हैं । इस दौरान डी.जे. को लेकर भी आवश्यक निर्देश देते हुए धीमी गति में बजाने की अपील की गई हैं ।
वहीं सीओ बृजमोहन राय द्वारा सुरक्षा और अवैध पटाखा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर सभी से जानकारी ली गई ।
इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,अनिल साहू,खागा के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,ज्ञानेंद्र गुप्ता,मनोज शुक्ला,महामंत्री अतुल साहू,दिनेश सिंह राजपूत,वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई,संरक्षक प्रेमबाबू सोनी, संगठन मंत्री कदीर भाई,बृजेंद्र केशरवानी,हाफिज जी गांधी पार्क,चुन्ना भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
