बिन्दकी/फतेहपुर । कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर के स्थानांतरण होने पर उन्हें फूल मालाओं से लाद कर विदाई दी गई । इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
मंगलवार को बिन्दकी कोतवाली परिसर में सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्य देव गौतम को फूल मालाओं से लादकर विदाई दी गई ।
कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर रहे सत्यदेव गौतम का पुलिस अधीक्षक ने जनपद के ही खागा कोतवाली में सीनियर सब इंस्पेक्टर के पद पर ही स्थानांतरित किया है । इसी के चलते सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव गौतम का मंगलवार को फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया और उन्हें विदाई दी गई ।
सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव गौतम ने कहा कि बिन्दकी कोतवाली में तैनाती के दौरान उन्हें जो प्यार स्नेह,सम्मान व सहयोग मिला है । उसे हमेशा हमेशा याद रखेंगे । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यदेव गौतम सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं । वह अपने दायित्वों का निर्माण जिम्मेदारी से करते हैं ।
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर यश करण सिंह,सब इंस्पेक्टर नीरज मौर्य ,सब इंस्पेक्टर अंकुर कैथवास, सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार व एस के सरोज आदि मौजूद रहे ।
