बिन्दकी/फतेहपुर । समाज सेवी संस्था संपूर्ण जगत कल्याण के माध्यम से असहाय,मजबूर, गरीब, परिवारो के उत्थान के लिए यह संस्था कार्यरत है ।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा की अगुवाई में बुधवार दोपहर एक बजे से शुरू हुई बैठक तीन बजे तक चली प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह गौतम, एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों को सोसाइटी के उद्देश्य व मजबूर लोगों की मदद कर समस्या से निजात दिलाने को लेकर तत्पर रहने की बात कही ।
वहीं नेत्र चिकित्सक सर्वेश पटेल उर्फ नकुल पटेल के नेतृत्व में सोसाइटी के द्वारा नेत्र शिविर लगाकर संस्था ने हजारों लोगों का कैंप के माध्यम से निः शुल्क ऑपरेशन भी कराया है । संस्था का मूल उद्देश्य स्वास्थ्य,शिक्षा,महिला सशक्तिकरण के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करना ।
संपूर्ण जगत कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा 14 राज्यों में समाज सेवा कार्य करने में संस्था कार्यरत है एवं उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गरीब असहाय लोगो की मदद हेतु समाजसेवा कार्य किए जा रहे हैं । संचालन कर रहे मुनेंद्र तिवारी आज़ाद अध्यक्ष व्यापार मंडल,इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पत्रकार राजू गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी आजाद व प्रदेश उपाध्यक्ष आशू सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान,जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल,मंजू गोस्वामी,संगीता गोस्वामी,प्रदीप शर्मा,विजय सिंह,देव दत्त गोस्वामी, प्रमोद कश्यप आदि लोग मौजूद रहे ।
