फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी करने के अभियान में आज गाज़ीपुर पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।
गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज शुक्रवार को थाने में पंजीकृत मुकदमा से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त में शिवकरण सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र रामराज, रामलखन सिंह उर्फ गोलू पुत्र राम राज, सूरज सिंह पुत्र श्यामलाल, प्रियांशु पुत्र रामराज समस्त निवासीगण ग्राम सरकी थाना गाजीपुर को वांछित तलाशी के दौरान मनोहर पासी के ट्यूबबेल के समीप ग्राम मीरपुर मजरे सरकी से शुक्रवार के सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया है । जिनके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर, एक राइफल 315 बोर, व दो तमंचा 315 बोर के साथ 10 जिंदा कारतूस 12 बोर व 7 जिंदा कारतूस 315 बोर व दो एंड्राइड मोबाइल और कुल मिलाकर 540 रुपए के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है ।
गिरफ्तारी के आधार पर सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है । गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक हेमंत कुमार, कांस्टेबल ललित, पंकज, मानवेंद्र सिंह, शील कुमार, संतलाल चौहान आदि रहे ।
