फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष कस्बे की रामलीला में कलाकारों को चांदी की नोट देकर सम्मानित किया गया । फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष में आयोजित श्री रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों को चांदी की नोट देकर सम्मानित किया जाना एक बहुत ही अच्छी पहल है । इस तरह के सम्मान से कलाकारों का उत्साहवर्धन होता है और वे भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित होते हैं ।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुरघोष में आयोजित श्री रामलीला कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी थाना घोष ने रामलीला के सभी 10 कलाकारों को चांदी की नोट देकर सम्मानित किया । उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की । इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और रामलीला के कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की । इस सम्मान समारोह ने रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करने हेतु गुलाम नवी,थाना प्रभारी सुल्तानपुर राजेंद्र त्रिपाठी ने चांदी की नोट देकर सम्मानित कर स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया ।
