बिन्दकी/फतेहपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 110 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सैकड़ो व वधुओं का विवाह आसानी से संपन्न हो जाता है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार कार्यक्रम किया जा रहे जिसमें कई हजार की संख्या में व वधुओं के विवाह हो रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार की यह वेतन योजना है ।
बताते चलें कि नगर के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 110 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जय कुमार सिंह की मौजूद रहे कार्यक्रम में खजुहा, मलवा तथा तेलियानी ब्लाक व नगर पालिका परिषद बिंदकी के 110 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ । शादी विवाह कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था । वर वधु पक्ष के लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू के अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा मां शारदा महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल गुप्ता चार्ली के अलावा अतुल द्विवेदी,वेदवर्मा,सोमवती निषाद, समाजसेविका एडवोकेट रचना हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
