मलवां/फतेहपुर । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मलवा में संविधान दिवस के अवसर पर मातृ शाक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्य मंजू शुक्ला जी व्दारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि दो वर्ष 11 महीने और 18 दिन के गहन विचार-विमर्श और अथक परिश्रम के बाद 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ था । इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है । मंच संचालन किरन द्वारा किया गया । इस दौरान आचार्य आशीष,अजय,संजय सिंह,संतोष गुप्ता,भैया लाल चौरसिया ,शिवराज सिंह के अलावा काफी संख्या में माताएं उपस्थित थी ।
