बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बे में विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिनों से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा था । दसवे दिन बुधवार की शाम को अधिकारियों के आश्वासन पर तथा पुलिस को ज्ञापन देने के बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया । चेतावनी दी गई कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
बताते चले कि विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बिन्दकी कस्बे के तहसील परिसर में 10 दिनों से लगातार चल रहा था । बुधवार को दसवें दिन सुबह से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में चालू हुआ ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान खाद बीज बिजली पानी तथा अन्य समस्याओं से परेशान है । लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं । यही हाल रहा तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है ।बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे यूनियन के लोग धरना स्थल से उठकर तहसील के सभागार कक्ष में पहुंचे जहां पर मौजूद विभिन्न विभागों के विभाग अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधियों से समस्याओं के बारे में बातचीत की गई यूनियन के लोगों ने उप जिलाधिकारी विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका परिषद वन विभाग कोऑपरेटिव विभाग लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समस्याओं को लेकर चर्चा की गई ।
अधिकारियों से बैठक करने के बाद यूनियन के लोग पैदल नारेबाजी करते हुए तहसील लोड होते हुए ललौली चौराहा होते हुए मुगल रोड होकर कोतवाली परिसर पहुंचे और कोतवाली के गेट के पास बैठ गए । यहां पर यूनियन के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को सौपा । जिसमें कहा गया कि जमीन के मुआवजा को लेकर गौतम बुद्ध नगर में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था । पुलिस तानाशाही से समाप्त करना चाहती है । तमाम किसानों को गिरफ्तार किया गया है यूनियन के लोगों ने मांग किया कि किसानों की रिहाई हो और जमीन का मुआवजा दिया जाए तथा किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए ।
इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल के अलावा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम,जिला महासचिव नवल सिंह पटेल , जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला ,तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता महिला मोर्चा की जिला संरचना राजेश कुमारी उत्तम के अलावा बोधी प्रसाद लोधी ,रामपाल निषाद,रामराज, रविदास, छोटेलाल, होरीलाल, रामराज पटेल, भरा शाह,राकेश,सावित्री देवी, सानू चौहान, मुन्नी सिंह, मिथिलेश, सुरेंद्र पटेल, रेखा देवी, सियापति देवी, हरिश्चंद्र सहित तमाम यूनियन के लोग मौजूद रहे ।
