– गरीबों का पैसा तत्काल वापस किया जाये- हेमलता पटेल ।
फतेहपुर : सहारा व पल्स कंपनियों में फंसे निवेशकों को भुगतान कराने के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्षरत दिखाई दे रही है । शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने कंपनी में फंसे लोगों का पैसा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट,तहसील व ब्लॉक परिषरों में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया ।
खागा तहसील में जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय तो वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में महिला जिला अध्यक्ष व अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार हेमलता पटेल और शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की गईं कि मजबूर और आर्थिक संकट में फंसे लोगों का डूबा पैसा तत्काल दिलाया जाए । गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों ने अपनी जमा पूंजी कंपनियों में बेहतर भविष्य के लिए जमा कराई थी । पर उनका जमापूंजी फंस गई । निवेशकों को अपना पैसा वापस नहीं मिल रहा है अतः अतिशीघ्र पैसा वापस करा कर जनमानस को राहत दी जाए । प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल,शहर अध्यक्ष मोहसिन खान,उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, राजीव लोचन,विकास मिश्रा, उदित अवस्थी,मिस्बाहुल हक, आकाश,गंगा विशुन,कमलेश कुमारी शुक्ला,नीलम,अंजना आदि लोग उपस्थित रहे ।
