बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को चौडगरा कस्बे के समीप एक ब्रेड फैक्ट्री में खाद्य विभाग की सचल टीम ने शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया ।
खाद्य विभाग संचल दल की टीम ने शिकायत के आधार पर ताजा फ़ूड प्रोडक्टस पहुँच कर कई खामियां पाई जिसकी जानकारी विभाग द्वारा एक प्रेस नोट से दी गयी । जहाँ मौके पर टीम को प्रतिष्ठान में लाइसेंस का डिस्प्ले न होना,प्रतिष्ठान में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था का न होना,प्रतिष्ठान में कीड़े,मकोड़े व चूहों आदि बीमारियों फैलाने वाले की रोकथाम हेतु उचित प्रबंधन का ना होना, डैमेज व रिटर्न ब्रेड व पाव रखने की जगह पर नॉट फ़ॉर सेल के बोर्ड का न होना,साथ ही फैक्टरी संचालक को एफएसएस 2011 की निमयावली के तहत पैकिंग व लेवलिंग पर विनियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए । वही टीम द्वारा जांच हेतु नमूनों को संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया है । फैक्ट्री के निरीक्षण में सीएफएसओ राजेश दीक्षित व फूड इंसपेक्टर दिनेश कुमार की टीम मौजूद रही ।
