फतेहपुर । जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 353 आंगनबाडी कार्यकत्री के पदों पर विज्ञप्ति प्रकाशित हुई थी । जिसमें महिला आवेदकों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया गया था । चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में अभ्यर्थियो के आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र का सत्यापन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है । अभी किसी भी विकासखण्ड में आंगनबाडी कार्यकत्री के पद पर कोई भी चयन की कार्यवाही नही की गई है ।
संज्ञान में यह बात आयी है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्री के पद पर चयन कराने हेतु अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग की जा रही है ।
जनपद के समस्त अभ्यर्थियों /आम जनमानस से अनुरोध है कि आंगनबाडी कार्यकत्री के पद पर चयन हेतु किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आये तथा किसी भी अधिकारी/कर्मचारी अथवा किसी अन्य व्यक्ति को भी किसी भी प्रकार की धनराशि न दें, पूरी चयन प्रक्रिया शासनादेश में निहित नियमों एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की जा रही है ।
