कानपुर । कस्बा सरसौल में शुक्रवार को रमजान की अलविदा नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह से ही मस्जिदों में तैयारियां शुरू कर दीं । सरसौल कस्बा की सबसे बड़ी मस्जिद में दोपहर एक बजे मुफ़्ती नाजिम मु. फारूक काशमी ने नमाज अदा कराई । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा । पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी ।
मुफ़्ती नाजिम ने बताया कि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा जुमा कहा जाता है । यह रमजान के खत्म होने की निशानी है । इस दिन रहमत और बरकत की दुआएं मांगी जाती हैं । मस्जिद में खास नमाज अदा की जाती है । इस मौके पर देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआएं भी मांगी गईं । वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और सरसौल चौकी प्रभारी पवन दुबे समेत पुलिस बल मौजूद रहे ।
