बिन्दकी/फतेहपुर । लगभग एक दशक बाद श्री राम जानकी मंदिर के तलाक खोले जाने के बाद प्रभु श्री राम तथा जानकी श्रृंगार हुआ । सजावट की गई । विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के लोगों तथा अन्य लोगों द्वारा पूजा आरती की गई । जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल की संयुक्त रूप से एक बैठक हुई । जिसमें सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर बल दिया गया ।
जानकारी के अनुसार ललौली रोड के बटन धर्मशाला स्थित श्री राम जानकी मंदिर में मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा पूजा अर्चना की गई । बाद में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल की एक संयुक्त बैठक हुई ।
बैठक में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार पर बल दिया गया । जिसमें भगवत गीता तथा रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का नियमित पाठ करने को कहा गया । बताया गया कि सनातन का अर्थ है शाश्वत यानी सदा बना रहने वाला जिसका ना आदि है और न अंत ।
बैठक में कहा गया कि इस मंदिर में पिछले 10 वर्ष से ताला बंद था काफी प्रयास कर दो दिन पहले मंदिर का ताला खोला गया । इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर में पूजा अर्चना की गई है ।
इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक विमलेश बाजपेई नगर सहसंयोजक सजल शर्मा पूर्व जिला विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल हर्षित द्विवेदी, बजरंग दल की माया पांडे के अलावा बजरंग दल के रानू द्विवेदी, बीनू पांडे, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख नर्मदा सागर शुक्ला, विभाग सहसंयोजक मातृशक्ति संगीता तिवारी,विहिप के नगर उपाध्यक्ष डॉ० सैलानी,आचार्य पंडित विवेक कुमार अग्निहोत्री,अखिलेश तिवारी कन्हैया मिश्रा,राम सजीवन पटेल मनोज विश्वकर्मा अभय सोनी रजत त्रिवेदी रामू दीनू सविता ऋषभ राज शिवम गुप्ता विजय पटेल साहिल कुमार पांडेय, उपेंद्र शुक्ला राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
