फतेहपुर । चन्द्रभान सिंह,उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जिला फतेहपुर के समस्त हस्त शिल्पियों को सूचित किया जाता है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत राज्य में प्रति वर्ष दिये जाने वाले पुरस्कार हेतु दिनांक 30/06/2025 तक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में आवेदन करें ।
20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार- धनराशि रु0 35,000/- प्रति हस्तशिल्प ।
20 दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार- धनराशि रु0 20,000/- प्रति हस्तशिल्प ।
कार्यालय में विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करते हुये कलाकृतियों सहित जमा किया जाना है आवेदन पत्र जिन हस्तशिल्पियों द्वारा भरा जायेगा उनके लिये यह अनिवार्य है कि हस्तशिल्प पहचान पत्र होना अनिवार्य है ।
हस्तशिल्पी की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष या उससे अधिक हो ।
हस्तशिल्प को उसी हस्तशिल्प के क्षेत्र का 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिये । जिसकी कलाकृति बनाई गई है ।
कलाकृति के उत्पादन के विभिन्न चरणों तथा प्रारम्भ से अन्त तक की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी भी कार्यालय में उपलब्ध कराई जायेगी ।
