बिन्दकी/फतेहपुर । अध्यक्ष इल्डर्स कमेटी आदर्श अधिवक्ता संघ बिन्दकी के चुनाव प्रमुख आनन्द शंकर बर्मा एडवोकेट ने वर्ष 2025 -26 का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है जिसके तहत नामांकन मतदान मतगणना आज की तिथियां तय हो गई हैं ।
घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार अनन्तिम सूची का प्रकाशन के बाद, आपत्ति आज से 15 अप्रैल 2025 तक, निस्तारण जांच 16 अप्रैल 2025,अनन्तिम सूची का प्रकाशन 17 अप्रैल 2025, पर्चा विक्री व नामांकन 21 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक, नामांकन पत्रों की जाँच 23 अप्रैल 2025, पर्चा वापसी 24 अप्रैल 2025, प्रत्याशियों कि सूची 25 अप्रैल 2025, मतदान तिथि व मतगणना 05 मई 2025 ,10.00 AM से 03.00 PM व 03.30 PM से गिनती परिणाम तक का कार्यक्रम तय किया गया है ।
एल्डर कमेटी ने अधिवक्ता बंधुओ से अपील की है कि वह चुनाव को पूर्ण शांति व सद्भावना के साथ संपन्न कारण और भारी संख्या में मतदान अवश्य करें ।
दूसरी ओर संभावित दावेदारों ने चुनावी जनसंपर्क तेज कर दिया है ।अध्यक्ष पद पर बहुत ही काटें कि टक्कर दिखने की संभावना है ।
जहां अध्यक्ष पद पर अब तक तीन बार अध्यक्ष रह चुके रमाशंकर शुक्ल एडवोकेट,राजेंद्र मिश्रा एडवोकेट व अश्वनी मिश्रा एडवोकेट के साथ ही कल्याण सिंह दावेदारी कर रहे हैं ।
वही सचिव पद पर भी पूर्व सचिव राकेश सोनकर हुआ लक्ष्मी सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं देखना यह होगा कि क्या इन पदों पर और प्रत्याशी भी आते हैं । साथ ही क्या अन्य पदों पर भी चुनावी संघर्ष होगा । यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है । तहसील कंपाउंड बिन्दकी प्रत्याशियों के बैनर होल्डिंग्स और पोस्टर से लगातार सजता जा रहा है ।
