फतेहपुर । नगर के शादीपुर चौराहा स्थित अमाया ई, एन, टी क्लीनिक (डॉ० राजीव चौधरी) के यहां मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के श्रेष्ठ विशेषज्ञ द्वारा कैंसर से संबंधित निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें मेदांता हॉस्पिटल के श्रेष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेशम श्रीवास्तव द्वारा कैंप में आए लगभग 25 कैंसर पेशेंट को निशुल्क सलाह दी गई ।
इस अवसर पर डॉक्टर राजीव चौधरी ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य था । लोगों को कैंसर से संबंधित सभी जानकारी दी गई जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके । जैसे की मुंह में बार-बार छाले पडना मुंह के छालों का काफी समय से ठीक ना होना गुर्दे किडनी का कैंसर प्रोस्टेट कैंसर बच्चेदानी का कैंसर ब्रेन और रीड की हड्डी में गांठ या ट्यूमर होना बोन मैरो ट्रांसप्लांट बच्चों में किसी भी प्रकार का कैंसर स्तन कैंसर स्तन में किसी प्रकार की गांठ होना गले में गांठ या कैंसर होना हड्डियों का कैंसर त्वचा का कैंसर महावारी के बाद ब्लड आना गंदा पानी आना खाना खाने में घुटने में दिक्कत है,वजन का काम होना यह लक्षण कैंसर हो सकते हैं । ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से संपर्क करें गांठ होने पर डॉक्टर द्वारा बायोस्पी की सलाह देने पर घबराएं नहीं बायोस्पी ही हमारे दिशा में पहला कदम है । जो हमें सही इलाज के बारे में बताता है अपने जीवन शैली में बदलाव करके कैंसर होने के सिस्टम को कम कर सकते हैं । जैसे तंबाकू गुटखा शराब का सेवन नहीं करना । 30 मिनट की एक्टिव एक्सरसाइज करने से कई तरह के कैंसर को कम किया जा सकता है बच्चियों में टीका एचपीवी टीकाकरण करने से मुंह का कैंसर कम हो जाता है । जिसकी जिसकी निर्धारित आयु सीमा 9 वर्ष है । इस अवसर पर मार्केटिंग मैनेजर मेदांता के प्रभात गुप्ता सहित हॉस्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा ।
