फतेहपुर । प्रधान डाकघर परिसर स्थित अनमोल शिव मंदिर के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ । इस पावन अवसर पर प्रधान डाकघर के समस्त अधिकारियों,कर्मचारि यों, अभिकर्ताओं एवं ग्राहकों की उपस्थिति में भगवान शिव का रुद्राभिषेक विधवत रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में रुद्राभिषेक के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर देश एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की ।
इस शुभ अवसर पर अधीक्षक डाकघर अतुल कुमार,पोस्टमास्टर शत्रुघ्न लाल,सहायक पोस्टमास्टर अतुल श्रीवास्तव सहित् संजय मिश्रा ,नरेश चंद्र,वीर प्रताप एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी,उपस्थिति रही ।
कुलदीप रस्तोगी,शिवारी सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, कैलास श्रीवास्तव,बीरेन्द्र सक्सेना,राहुल चौहान आदि सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे डाकघर परिवार की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताया ।
