फतेहपुर । आज रामा श्यामा मैरिज हाल में कांग्रेस के नव नियुक्त जिला व शहर अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी नेताओं ने एक समारोह का आयोजन कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
स्वागत समारोह में जनपद की तीनों तहसीलों से आए पूर्व पदाधिका री व कार्य कर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी हित में समय समय पर उन्हें तन मन धन से सहयोग करने का विश्वास जताया ।
स्वागत समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अमर नाथ सिंह ने कहा कि दोनों नवनियुक्त अध्यक्ष अनुभव शील हैं । जिनसे उम्मीद की जाती है कि वह जनपद में कांग्रेस का परचम पुनः लहराएंगे एवं हम सभी कांग्रेस जन उनके साथ हैं ।
नवनियुक्त शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी हाईकमान ने पुनः उन पर भरोसा जताया है तो वह निश्चित तौर पर खरे उतरेंगे । उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा ने जिस मुकाम पर देश को लाकर खड़ा कर दिया है । वह बहुत ही दुखद है आज हमारे नेता राहुल गांधी सत्ता की लड़ाई से दूर देश बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं । अतः हम सब को उनका अनुशरण करते हुए आगे बढ़ना है ।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा के द्वारा की जा रही हिंदू मुस्लिम अलगाववाद की गंदी नीति पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी का खून एक जैसा है तो फिर भेद किस बात का उन्होंने करोना काल काहै हवाला देते हुए कहा कि जब लोग बिना ऑक्सीजन के मर रहे थे तब सभी ने मिलकर एक दूसरे की मदद की तब किसी ने किसी से यह नहीं पूंछा कि कौन किस जाति का है ।
उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर एक साथ रहते हुए इन राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करना है । इसके लिए चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े ।
सम्मान समारोह में उपस्थित खागा नगर से प्रकाश पांडेय,कलीमउल्ला सिद्दीकी,पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार के साथ तमाम कार्यकर्ता वहीं बिन्दकी से बाबर खान, विनोद द्विवेदी, देवेंद्र परिहार आदि फतेहपुर से शिवा कांत तिवारी, सुधाकर अवस्थी, मणि प्रकाश दुबे, आफताब अहमद, हुसैन जाफरी, कल्याण सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान,शेख एजाज अहमद,ओम प्रकाश कोरी, हिदायत उल्ला खां,राजू लोधी,राजेंद्र शुक्ला,औसाफ अहमद,फूल सिंह यादव, देवी प्रकाश दुबे, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, अनुग्रह नारायण मिश्र,हेमलता पटेल,शोभा दुबे,माधुरी रावत,सबनम शेख,प्रेम शंकर त्रिवेदी,रामनरेश महराज,सहाब अली,मनोज घायल,रिक्की सरदार,सुरेश तिवारी,राजन तिवारी,इशरत खां, चंद्र प्रकाश लोधी,डॉ० आशुतोष तिवारी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
