बिन्दकी/फतेहपुर । ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दीवार गिर गई । जिसके मलबे में दबाकर आंगनबाड़ी सहायिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के महरहा गांव में मंगलवार की देर रात को भूसा लदे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दीवार ढ़ह गई । जिसके मलबे में दबकर आंगनवाड़ी सहायिका सीता वाजपेई उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी लक्ष्मी नारायण वाजपेई की मौत हो गई ।
हालांकि सीता वाजपेई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया मामले की सूचना कल्याणपुर थाना पुलिस को दी गई । पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी पहुंची । मंगलवार व बुधवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम लिए भेज दिया ।
