फतेहपुर । वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वित्त मंत्री के निर्देश के अनुपालन में ऐसे पेंशनर जिन्होने कोषागार फतेहपुर में जीवित प्रमाण पत्र नहीं दिया है । जिस कारण से नियमानुसार उनकी पेंशन का भुगतान नही हो पाया है । अतः वे अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में अतिशीघ्र प्रेषित करे । जिससे कि उनके पेंशन की भुगतान की कार्यवाही पूरी की जा सके ।
