फतेहपुर । विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री,इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रद्योगिकी,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार, अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।


बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टी करण लेने के निर्देश संबंधित को दिए एवं प्रधानाचार्य आईटीआई फतेहपुर द्वारा संचालित कार्यक्रमों की सही जानकारी न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ आए ।
उन्होंने तहसील दिवस,थाना समाधान दिवस,जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायते, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायते, महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान चलाकर सुरक्षा एवं सुशासन की व्यवस्था,फुट पेट्रोलिंग अभियान,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नीति आयोग द्वारा दी गई धनराशि से कराए गए कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट,स्वरोजगार योजना (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के तहत मार्जिन मनी योजना),खादी ग्रामोद्योग (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला योजना),रोजगार मेला, उद्योग बंधु एवं उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण,व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता, ई–श्रम पंजीयन ,गौवंशों, परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना, अन्नपूर्णा भवन,अमृत सरोवर,खेल का मैदान, सामुदायिक शौचालयों की प्रगति,पंचायत भवनों की प्रगति, जनता दर्शन, ग्राम चौपाल के आयोजन के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी), मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण,प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,पुष्टाहार वितरण,आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालय/निर्माण संबंधी,उर्वरकों,बीजों की उपलब्धता एवं वितरण की प्रगति,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,प्रधानमंत्री कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,साफ सफाई का निरीक्षण एवं मालिन बस्तियों का भ्रमण,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,चार लेन व दो लेन से सड़को को जोड़ने व गड्ढामुक्त, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों,आईटीआई,कर करेतर एवं राजस्व संग्रह, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना,आईजीआरएस,बैंकर्स,सार्वजनिक वितरण प्रणाली,स्थानीय पर्यटन विकास की संभावना ,विद्युत आपूर्ति, रेशम विकास विभाग,प्रोजेक्ट अलंकार योजनांतर्गत वर्ष 2023–24 में वृहद निर्माण के अंतर्गत होने वाले कार्यों की प्रगति,टेबलेट वितरण,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि से संबंधित योजनाओ पर विस्तार से चर्चा की । साथ ही योजनाओ की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों के निस्तारण शासन की मंशानुरूप किया जा रहा है ।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि थाने/चौकियों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय । उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाते रहे । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी कराए ।
उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाया जाय, बिक्री करने वाले अपराधियों को जड़ से समाप्त किया जाय । ताकि युवा युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर न होने पाए ।
उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि बस्ती, विद्यालयों, कॉलेजों, मन्दिरों के आस–पास शराब की दुकानों का संचालन न कराने का प्रयास किया जाय । उन्होंने कहा कि सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए उनका फीड बैक भी लिया जाय । उन्होंने सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के साथ ही यह ध्यान दे कि सभी स्वास्थ्य जांचे व दवाएं समय से उपलब्ध हो एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी समय–समय पर स्वास्थ्य केंद्रो का औचक निरीक्षण भी करे ।
गौशालाओ में संरक्षित गौवांशो के भरण पोषण की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखे ।
उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराए एवं ग्राम सचिवालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टर वार ड्यूटी लगाकर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाय साथ ही इसकी निगरानी बनाए रखे, ग्रामों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ।
उन्होंने कहा कि विधायकगणों के साथ विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए रोस्टरवार कार्यक्रम लगाकर बैठक कराई जाय । मंत्री ने कहा कि जनपद में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे ।
क्षेत्रीय विधायकगणों से समय–समय पर संपर्क करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की यथास्थिति से अवगत कराते रहे एवं उनके क्षेत्र में नए कार्यों के प्रस्तावो में उनकी सहमति अवश्य लिया जाय,साथ ही विकास कार्य पूर्ण हो चुके है या शुरू होने वाले है का लोकार्पण/शिलान्यास कराते हुए शिलापट्ट अवश्य लगवाए । इसका संबंधित विभाग अवश्य ध्यान रखे । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के लिए जागरूक भी किया जाय ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रह जाए ।
जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए निर्देशों का विभागो द्वारा अक्षरशः पालन कराया जायेगा ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह,तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने जिलापंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पुष्प गुच्छ, तुलसी का पौध एवं विधायक आयह शाह विकास गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने पुष्प गुच्छ,तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस नवसीन,अपर जिलाधिकारी न्यायिक , वन अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधीक्षण अभियंता विद्युत, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
