कानपुर । विकास खंड सरसौल स्थित ऊषा पापुलर शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट 2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
वही भागलपुर विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रोफेसर ऊषा पुरी मुख्य अतिथि रहीं । वायु सेना से सेवानिवृत्त रिपु सदन,राजीव चौहान और नीतू निगम, रोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई । हाईस्कूल से सुधीर, परिक्षित सिंह,अरनव, मोहित और कशिश कुशवाहा को सम्मानित किया गया । इंटरमीडिएट से निशा देवी,प्रियांशी,अनामिका त्रिपाठी,रंजना कुशवाहा और सेजल को सम्मान मिला । सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी राजीव चौहान ने कहा कि शिक्षा वह मूल मंत्र है । इसके माध्यम से जीवन के मूल उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है । सफलता को हासिल करने के लिए मन शक्ति का मजबूत होना जरूरी है जो कठिन परिश्रम में विश्वास रखते हैं । उनकी सफलता में कभी गरीबी रोड़ा नहीं बनी ।
उन्होंने शिक्षकों को नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर स्वयं का मूल्यांकन करना चाहिए कि उनके द्वारा बच्चों को पर्याप्त शिक्षा दी जाए ।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वी.पी. विद्यार्थी, एस.एस. प्रजापति, प्रांजुल कुमार,पवन द्विवेदी,विजय सैनी,विपिन तिवारी, अनिल साहू, स्वप्निल विद्यार्थी,प्रभा साहू और प्रखर कुमार अविनाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
