– क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल रखना पहली प्राथमिकता- गिरेन्द्र पाल सिंह
खागा/फतेहपुर । कोतवाली के नए कोतवाल गिरेंद्र पाल सिंह ने हाल ही में अपना कार्यभार संभाल लिया है । चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा । कोतवाल गिरेंद्र पाल सिंह इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं और उन्हें अपराध नियंत्रण व जनसंपर्क में विशेष दक्षता हासिल है ।
चार्ज संभालते ही उन्होंने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर अनुशासन,समय पालन एवं जनता के प्रति जिम्मेदारी को लेकर दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति के साथ शालीन व्यवहार किया जाएगा और हर शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
नए कोतवाल के चार्ज संभालने से क्षेत्रीय जनता को कानून व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद जागी है । लोगों को विश्वास है कि गिरेंद्र पाल सिंह के अनुभव और कार्यशैली से अपराधियों में कमी आएगी ।
