बिन्दकी/फतेहपुर । एक ट्रैक्टर एजेंसी के उद्घाटन के मौके पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है । वह जो कुछ कहता है । वह करता नहीं है । सीज फायर के बाद भी वह लगातार ड्रोन के अटैक कर रहा है । लेकिन हमारा देश और हमारे देश की सेना दबने वाली नहीं है सैकड़ो आतंकवादी मारकर पहलगाम की घटना का बदला ले लिया है ।
बिन्दकी कस्बे के ललौली रोड में ट्रैक्टर एजेंसी के उद्घाटन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मंगलवार को दिन में करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे । इस मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं है । जो कहता है वह करता नहीं । लगातार उनके ड्रोन के अटैक हो रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि कश्मीर की कोई बात नहीं होगी जब भी बात होगी आतंकवाद व पीओके पर होगी ।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पहलगाम की घटना के विरोध में हमारे देश की सेवा ने पाकिस्तान के 9 ट्रेनिंग सेंटर पर हमला कर सैकड़ो आतंकवादी मार गिराए है । देश के लोगों की जो इच्छा थी उसके तहत देश की सेना ने कार्यवाही की है । यदि फिर भी पाकिस्तान नहीं माना तो पुनः करारा जवाब दिया जाएगा । इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
