कानपुर । कमिश्नरेट के थाना नरवल क्षेत्र के दीपापुर गांव में पड़ोस में रहने वाले छात्र और छात्रा ने आत्महत्या कर ली । बीती बुधवार रात को बीए प्रथम वर्ष का छात्र विपिन (20) ने फांसी लगा ली तो गुरुवार सुबह इंटर की छात्रा रिया उर्फ पूर्णिमा (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी । फिलहाल दोनों के फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है ।
वही छात्र विपिन अमर सिंह का बेटा था । वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था । बुधवार देर रात विपिन ने अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह जब यह खबर फैली तो गांव में हड़कंप मच गया । वही रिया विनय यादव की बेटी थी । यह जब रिया को पता चली तो उसने भी अपने घर में फंदा लगा लिया ।
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और एडीसीपी मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । परिजनों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी । विपिन की बहन दिल्ली पुलिस में है । परिवार उसके आने का इंतजार कर रहा है । वहीं लड़की के परिजनों ने बताया की बेटी रिया दिल से कमजोर थी । पड़ोस में हुई घटना का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई । वही नरवल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है ।
घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । मृतका युवती रिया उर्फ पूर्णिमा के परिवार में पिता विनय यादव व माता शांति देवी और तीन भाई विनीत,सुधीर व विवेक है मृतका तीन भाइयों में अकेली थी मृतका के पिता खेती-किसानी करते हैं ।
वही मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 दिसंबर को मृतक विपिन के चचेरे भाई वीरू यादव ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । 6 महीने के भीतर परिवार में फिर से हुई घटना से परिवारजनों के रो रो कर बुरा हाल है ।
