फतेहपुर । जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के मुसाफा नहर की मार्ग से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रात लूटने का प्रयास किया गया ।
घटना रात लगभग 9:30 बजे कानपुर से मुसाफा नहर रोड से आते समय गुटैया खेड़ा गांव के पास चार अज्ञात लोग एक ही मोटर साइकिल पर दीपक तिवारी पुत्र छोटेलाल निवासी बकेवर कस्बा अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था । तभी चलती मोटरसाइकिल पर कट्टा लगा दिया । लेकिन दीपक ने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़कर किसी तरीके से देवमई मोड के पास आ गया । जहां पर कई लोग खड़े थे । यह देखकर लूट के इरादे से पीछे आ रहे औंग की ओर निकल गए । इसके बाद दीपक ने पुलिस चौकी देवमई में सूचना दी की एक ही मोटरसाइकिल में चार लोग सवार थे ।
थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव में बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है जल्दी मामले खुलासा किया जाएगा ।
